img-fluid

थाने के पीछे और स्कूल में लगी आग

May 03, 2024

  • कचरे की आग को लेकर दमकलकर्मी हुए परेशान

इंदौर। शहर में जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। कल भी 7 स्थानों पर आग लगने की घटना हुई। इनमें स्कूल, दुकान और थाने के पीछे पड़े अटाले की आग शामिल है। जानकारी के अनुसार क्लर्क कॉलोनी स्थित हर्बल हायर सेकंडरी स्कूल में आग लगने के कारण फर्नीचर-रिकॉर्ड आदि जल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसी प्रकार चंदन नगर थाने के पीछे खाली प्लाट में पड़ा भंगार और अन्य सामान जल गया।


बताया जा रहा है कि यदि आग फैलती तो पास में खड़े वाहन भी चपेट में आ जाते। इसी तरह ममता कॉलोनी खजराना में भी एक अटाले वाले के यहां आग लगने की घटना में काफी नुकसान हुआ। उक्त सामान नूर मोहम्मद का बताया जा रहा है। भंवरी प्लाजा के पास एक मैजिक में आग लगने की घटना हुई। उसके कारण पास की एक दुकान के होर्डिंग्स भी जल गए। इसके अलावा अन्य जगह कचरे में आग लगने की खबर आती रही। इसको लेकर फायरकर्मी परेशान होते रहे।

Share:

  • अमेठी-रायबरेली से चुनाव न लड़ने पर प्रियंका गांधी की आई पहली प्रतिक्रिया

    Fri May 3 , 2024
    नई दिल्ली. सबसे बड़ा चुनावी सस्पेंस कांग्रेस (Congres) पार्टी ने खत्म कर दिया है. गांधी (Gandhi) परिवार के पुराने गढ़ रहे अमेठी (Amethi) और रायबरेली (Rae Bareli) से उम्मीदवारों की लिस्ट आ गई है. अमेठी से के.एल. शर्मा (K.L. Sharma) चुनाव लड़ेंगे तो रायबरेली से राहुल गांधी (Rahul Gandhi). पहले प्रियंका गांधी के भी इन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved