
इन्दौर। इंदौर नारकोटिक्स विंग ने कल लंबे समय से लंबित चल रहे 130 प्रकरणों का निराकरण करते हुए जब्त पांच करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ नष्ट किया। इन सभी मामलों में निराकरण होने के बाद यह कार्रवाई की गई। तीन ट्रकों में भरकर एमडी ड्रग्स, गांजा, डोडाचूरा, स्मैक, अल्प्राजोलम की गोलियों सहित अन्य कई मादक पदार्थ को नीमच स्थित नयागांव की एक सीमेंट फैक्ट्री में ले जाकर नष्ट किया गया। डीआईजी महेशचंद्र जैन ने बताया कि लंबे समय से यह मामले लंबित पड़े थे, जिनमें इंदौर, मंदसौर, नीमच और आसपास के क्षेत्रों के प्रकरण शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान इंदौर के डीआईजी स्वयं जैन के अलावा प्रथम बटालियन के कमांडेंट यांगचिंग भूतिया, 15वीं बटालियन के कमाडेंट सूरज वर्मा और नारकोटिक्स विंग के कई अधिकारी मौजूद रहे। करीब 134 क्विंटल 34 किलो मादक पदार्थ नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved