
इंदौर। इंदौर (indore) के रावजी बाजार थाना क्षेत्र (Raoji Bazar police station area) में रहने वाले एक दंपत्ति (couple) का शव (Body) उन्हीं के घर में मिला है। आशंका है की दोनो ने जहर खाकर आत्महत्या (suicide by consuming poison) की है। मामले में पुलिस ने दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के शनि गली का है। यह एक घर से दंपत्ति के शव बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक दंपति का नाम संजय वर्मा ओर रेखा वर्मा है। मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी सबसे पहले दी थी। बताया जाता है कि दोनो के बच्चे नही थी। और आए दिन इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होता रहता था। इसी विवाद में दोनों ने जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved