
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी भोपाल यात्रा को लेकर समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि 31 मई को आयोजित होने जा रहे ‘महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन महासम्मेलन’ को गरिमामय, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी बनाया जाए। यह महासम्मेलन लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में दी गई प्रस्तुति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी लोकमाता देवी अहिल्या बाई को समर्पित विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी करेंगे। साथ ही, वे इंदौर मेट्रो रेल परियोजना का लोकार्पण करेंगे और उज्जैन के क्षिप्रा नदी के विभिन्न घाटों के नवनिर्माण कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जो महिला सशक्तिकरण और देवी अहिल्या बाई के योगदान को रेखांकित करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved