img-fluid

नेपाल बार्डर से इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा चरस तस्कर

September 18, 2025

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नेपाल बार्डर से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसे लेकर टीम इंदौर पहुंच गई है। वह इंदौर में कई लोगों को नेपाल से चरस लाकर सप्लाई करता था। पहले पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसे पकड़ा। क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले चंदननगर के शाकिर को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। उसका पिता पहले एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने जब शाकिर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मोतिहारी बिहार के रामूप्रसाद यादव से चरस लेकर आता है और इंदौर में सप्लाई करता है। इस पर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेशकुमार त्रिपाठी ने एक टीम आरोपी की तलाश में भेजी थी।


टीम ने कल रामू को चंपारण बिहार से गिरफ्तार कर लिया। उसको लेकर क्राइम ब्रांच की टीम इंदौर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि वह इंदौर में कई लोगों को चरस की डिलीवरी करता है। वह खुद नेपाल के चरस तस्करों से जुडा है। वह नेपाल बार्डर पर उनसे चरस लेकर देशभर में कई लोगों को सप्लाई करता है। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी, ताकि उसके इंदौर के कनेक्शन की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस को इंदौर में आनी वाली चरस के मामले मेंं बड़ी उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। इसके चलते पूछताछ की जा रही है।

Share:

  • खजराना मंदिर में मोदी के जन्म उत्सव कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस-नेताओं में झड़प... मंच पर कुर्सी को लेकर हुआ विवाद

    Thu Sep 18 , 2025
    नाराज पार्षद नहीं माने तो विधायक हार्डिया कार्यक्रम से खुद ही निकलकर मंदिर में बैठ गए इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर खजराना गणेश मंदिर परिसर में लगी प्रदर्शनी के शुभारंभ कार्यक्रम में कल हंगामा हो गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में मंच पर कुर्सी को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved