img-fluid

इंदौर: 2 बच्चों को खाने वाली मादा तेंदुआ के शावकों का भी रेस्क्यू ऑपरेशन

October 02, 2025

इंदौर. शहर से लगभग 200 किलोमीटर दूर से रालामण्डल (Ralamandal) की टीम ने 2 शावक (cubs) तेंदुओं (leopard) का रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) किया है। इसके पहले 23 सितम्बर को भी रेस्क्यू टीम ने इन शावक तेंदुओं की मां का रेस्क्यू ऑपरेशन किया था।



  • रालामण्डल टीम के एसडीओ योहान कटारा और बड़वानी डीएफओ ने बताया कि इन्दौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर बड़वानी जिले की राजपुर तहसील के लिम्बई गांव में मादा तेंदुए ने हमला कर 2 बच्चों को शिकार बना लिया था। गांव वालों ने बताया था कि 2 बच्चों को खाने वाली मादा तेंदुआ के साथ उसके 2 बच्चे भी देखे गए हैं। इसके बाद इंदौर वन विभाग की रालामण्डल सहित अन्य जिलों की रेस्क्यू टीम के साथ लगातार कई दिनों तक सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आखिरकार 23 सितम्बर को मादा तेंदुए को पकडक़र भोपाल वन बिहार में भेज दिया था, मगर उसके 2 बच्चे मतलब शावक तेंदुए पकड़ में नहीं आए थे, इसलिए फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आखिरकार दो दिन पूर्व रात 4 बजे 2 शावकों को रेस्क्यू कर उन्हें उनकी मां के पास भोपाल वन विहार में भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार उन दोनों शावक तेंदुए की उम्र लगभग 5 माह है। मादा तेंदुए और उसके दोनों शावकों के पकड़े जाने के बाद वन अधिकारियों व रेस्क्यू टीम सहित आसपास के गांव वालों को दहशत, ख़ौफ़ और अनहोनी के खतरे से राहत मिली है।

    Share:

  • जिस डीएम का बेस्ट होगा काम उसे मोदी सरकार देगी सम्मान और ईनाम

    Thu Oct 2 , 2025
    डेस्क: प्रधानमंत्री लोक प्रशासन (Prime Minister Public Administration) में उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 के लिए वेब पोर्टल (Web Portal) शुरू किया गया है. इसकी शुरुआत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (Complaints Department) की ओर से की गई है. इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और नामांकन जमा करने की प्रक्रिया को 1 अक्टूबर 2025 से शुरू कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved