
इन्दौर। इंदौर-बुधनी (Indore-Budhni) रेल लाइन (railway line) पर किसानों (farmers) के विभिन्न मद्दों को लेकर अनशन कर रहे दो किसानों की तबीयत बिगड़ गई है। उनकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें इंदौर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किसान नेता हंसराज मंडलोई ने बताया कि इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन के प्रभावित किसान रवि मीणा एवं मुंशी खान पठान को उनकी हालात बिगडऩे के कारण कल गंभीर हालत में प्रभावित किसान एवं उनके परिजन इंदौर के जूपिटर हॉस्पिटल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। दिनभर अनशन कर रहे किसानों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में प्रभावित किसान एवं अन्य किसान संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। इन्होंने अपना समर्थन इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन के प्रभावित किसानों को दिया एवं कहा कि आपकी और हमारी लड़ाई एक है और हम सब मिलकर हालात का मुकाबला करेंगे। अनशन कर रहे किसानों ने कहा कि हमारा लगातार 8 महीने से बिजवाड़ चौराहे पर धरना प्रदर्शन चल रहा था। उसे भी भाजपा सरकार ने खत्म करवा दिया, परंतु हमारी मांगों को पूरा नहीं किया।
किसानों ने फिर दोहराया कि जब तक तलवार घाट से धन तालाब घाट तक रेलवे लाइन का रूट परिवर्तन नहीं होता एवं हमें बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक हमारा पीछे नहीं हटेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved