
इंदौर: इंदौर (Indore) के सेटेलाइट जंक्शन (Satellite Junction) पर पति पत्नी (Husband Wife) का शव (Dead Bodies) एक बंद कमरे (Room) में मिला जिसके बाद सनसनी फ़ैल गयी. दरसल इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके के सेटेलाइट जंक्शन के एक मकान से पड़ोसियों को बदबू आने के बाद पुलिस को सुचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर तलाशी की तो दोनों के शव मिले.
प्रारम्भिक जाँच में दोनों के शव 15 दिन पुराने बताये जा रहे है. मृतक पति का नाम कन्हैया (Kanhiya) बताया जा रहा है वही पत्नी का नाम अभी सामने नहीं आया है. आसपास के लोगो ने पुलिस को बताया की पत्नी की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. दोनों दम्पति 2016 में यहाँ पर रहने आये थे, 4 माह पहले ही पति को लकवा लगा था जिसके बाद से वह बिस्तर पर था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved