img-fluid

इंदौर में कड़ाके की ठंड! 6.2 डिग्री पारे के साथ टूटा 6 साल का रिकॉर्ड

January 16, 2026

– पिछले 10 में से 9 सालों का ठंड का रिकॉर्ड टूटा, दिन के तापमान में भी आई कमी
– पिछले महीने दिसंबर में 4.1 डिग्री तक जा चुका है तापमान

इंदौर। शहर में ठंड एक बार फिर रिकॉर्ड तोडऩे लगी है। कल रात से आज सुबह के बीच पारा गिरकर 6.2 डिग्री पहुंच गया। यह इस जनवरी के साथ ही पिछले 6 सालों में जनवरी में दर्ज सबसे कम तापमान था। वहीं पिछले 10 में से 9 सालों में दर्ज सबसे कम तापमान भी था। यानी रात से सुबह के बीच पिछले 10 में से 9 सालों का ठंड का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पूरा शहर ठंड से ठिठुरता नजर आया। हालांकि मौसम विभाग में आज से तापमान में फिर तेजी आने की संभावना जताई है।

शहर के तापमान में परसों रात से ही गिरावट जारी है। यह कल दिन में भी जारी रही और रात से सुबह के बीच पारा और गिर गया। जिससे ठंड का असर बहुत बढ़ गया है। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा जो सामान्य, लेकिन परसों की अपेक्षा 1.2 डिग्री कम था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री और कल की अपेक्षा 0.4 डिग्री कम था। यह 2019 के बाद जनवरी में दर्ज सबसे कम तापमान था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची।


  • पिछले 10 सालों में 2019 रहा सबसे ठंडा
    मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 सालों में 2019 सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। 29 जनवरी 2019 को तापमान गिरकर 5.6 डिग्री पर पहुंचा था, जो 10 सालों का सबसे कम तापमान है। इसके बाद कल रात दर्ज 6.2 डिग्री तापमान के साथ 2026 इस सूची में दूसरे स्थान पर आ चुका हैं। वहीं इससे ठीक एक साल पहले 2018 में दिसंबर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के रुप में दर्ज हुआ था, जो पिछले 10 सालों का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। पिछले साल न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री तक ही पहुंचा था, जो 21 जनवरी को रिकार्ड किया गया था।

    6 सालों का जनवरी का रिकॉर्ड टूटा
    रात से सुबह के बीच दर्द 6.2 डिग्री तापमान में जनवरी का विश्लेषण 6 सालों का और 10 में से कुल 9 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है लेकिन यह पिछले महीने दिसंबर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। पिछले माह 19 दिसंबर 2025 न्यूनतम तापमान गिरकर 4.1 डिग्री तक जा चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह रिकॉर्ड जनवरी में टूटना मुश्किल है।

    जनवरी में माइनस में भी जा चुका है पारा
    मौसम विभाग के अनुसार अब से 91 साल पहले 16 जनवरी 1935 को इंदौर में तापमान गिरकर पहली बार माइनस 1.1 डिग्री पर पहुंच गया था और इंदौर में जमकर कश्मीर बन गया था। यह इंदौर इतिहास में दर्ज जनवरी का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा कभी भी इंदौर में तापमान माइनस में नहीं गया है।

    पिछले 10 सालों में जनवरी के सबसे कम तापमान पर
    वर्ष तापमान तारीख
    2016 7.3 23
    2017 6.3 13
    2018 8 3
    2019 5.6 29
    2020 7.1 10
    2021 7.2 29
    2022 6.4 28
    2023 7.3 4
    2024 9 21
    2025 6.6 8
    2026 6.2 16

    Share:

  • इंदौर: भागीरथपुरा के लोगों को बड़ी राहत! आज शाम से आएगा नल से पानी, महापौर ने बताया ड्रेनेज और पाइपलाइन का पूरा प्लान

    Fri Jan 16 , 2026
    इंदौर। दूषित पानी के कारण त्रासदी को झेल चुके भागीरथपुरा के 30 प्रतिशत क्षेत्र में आज शाम से नल के माध्यम से जल का प्रदाय शुरू हो जाएगा। इस पानी का क्षेत्र के नागरिक उपयोग भी कर सकेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि भागीरथपुरा क्षेत्र में पानी की नई लाइन डालने और ड्रेनेज की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved