img-fluid

शादी में फिश फ्राई मिली तो बेकाबू हुए बराती, मची लूट मार

January 18, 2026

हापुड़. हापुड़ (Hapur) में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब स्वादिष्ट मछली फ्राई (fish fry) ने बाराती बेकाबू हो गए। खाने का स्टॉल ही अफरातफरी (Panic) का माहौल बन गया। गढ़ रोड स्थित मनोहर रीजेंसी में आयोजित इस समारोह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी की शान-ओ-शौकत के बीच मछली फ्राई आपस में प्लेट टकराती हुई दिखाई दी।

हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव से आई बरात के स्वागत में भव्य इंतजाम किए गए थे। खाने-पीने की लंबी कतार में जब मछली फ्राई का स्टॉल सजा, तो यही स्टॉल कुछ ही देर में आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेट हाथ में लिए लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में स्टॉल पर टूट पड़े। हालात ऐसे बन गए मानो खाने का वितरण नहीं, बल्कि लूट मची हो।



  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में लोग सामान्य तरीके से खाना ले रहे थे, लेकिन जैसे ही यह खबर फैली कि मछली फ्राई सीमित मात्रा में है, भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। कोई लाइन तोड़ता नजर आया, तो कोई धक्का-मुक्की करते हुए एक-एक टुकड़ा हासिल करने की कोशिश करता दिखा। कई लोग तो मछली हाथ में लेकर भागते भी नजर आए, जिससे भगदड़ वाला माहौल बन गया था।

    इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से आयोजन से जुड़े लोग भी असहज हो गए। कुछ देर के लिए तो स्टॉल पर काम कर रहे कर्मचारियों को पीछे हटना पड़ा। हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया, लेकिन तब तक वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है।

    Share:

  • U19 पॉइंट्स टेबल अपडेट: भारत क्वालीफाई, पाकिस्तान की कमज़ोर फॉर्म जारी

    Sun Jan 18 , 2026
    नई दिल्ली। U19 वर्ल्ड कप अपडेटेड (U19 World Cup Updated)पॉइंट्स टेबल(Points Table)- आयुष म्हात्रे(Ayush Mhatre) की ड्रैगन वाली टीम इंडिया ने शनिवार, 17 जनवरी को बांग्लादेश(Bangladesh) पर रोमांचक जीत दर्ज की है, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अगला मुकाबला यानी सुपर-6 के लिए है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में भाग ले रिक 16 टीम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved