img-fluid

सरकारी स्कूलों में पढऩे नहीं आ रहे बच्चे, टीचर घर जाकर न्यौता देंगे

February 28, 2026

  • एक अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र, घर-घर दस्तक देंगे

उज्जैन। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार खास तैयारी की है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सत्र 2026-27 की कक्षाएं एक अप्रैल से प्रारंभ होंगी। नए सत्र के शुरू होते ही प्रवेशोत्सव भी मनाया जाएगा और विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन कराया जाएगा।



  • डीपीआई के निर्देशों के तहत प्रत्येक कक्षा में एक शिक्षक को वार्डन के रूप में नियुक्त किया जाएगा। शिक्षक वार्डन की जिम्मेदारी होगी कि वे विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर नजर रखें और अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क करें। नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाएंगे। इस दौरान वे अभिभावकों को स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों, गणवेश, छात्रवृत्ति और अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी देंगे। सभी कक्षाओं की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद उनके परिणाम (आठवीं, नौवीं व 11वीं) 23 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इन विद्यार्थियों को परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में 24 मार्च से 31 मार्च तक प्रवेश दिया जाएगा। दो अप्रैल को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक आयोजित कर प्रवेशोत्सव में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। स्कूलों में प्राचार्यों द्वारा मार्च माह तक सभी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। नौवीं, 10वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी प्रोविजनल प्रवेश दिया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई समय पर शुरू हो सके। पाठ्यपुस्तकों का वितरण एक अप्रैल को पूरा कर लिया जाएगा, ताकि कक्षाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकें। इसके अलावा सभी स्कूलों को 30 मार्च तक भवनों की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Share:

  • 200 स्थानों पर जलेगी होली रातभर अलर्ट रहेगी पुलिस

    Sat Feb 28 , 2026
    होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन सख्त उज्जैन। शहर में इस बार लगभग 200 स्थानों पर होलिका दहन होगा। पुलिस ने होली के त्यौहार के लिए व्यापक सुरक्षा योजना बनाई है। दो मार्च को संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस रातभर गश्त करेगी। ुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने समस्त पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved