img-fluid

नाइजीरिया में फिर हिंसा: बाइक सवार हमलावरों का गांवों पर हमला, 15 लोगों की मौत

March 02, 2026

अबुजा। नाइजीरिया (Nigeria) के उत्तर-मध्य क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन गांवों पर हमला कर कम से कम 15 लोगों की हत्या कर दी। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल (Human rights organization Amnesty International) ने इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे बेहद भयावह बताया है।

मोटरसाइकिलों पर पहुंचे हमलावर, की अंधाधुंध फायरिंग
रिपोर्ट के अनुसार, हमला शनिवार को नाइजर राज्य के बोरगु इलाके के ताशन माजे, सादुरो और रुंतुावा गांवों में हुआ। दर्जनों मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावर गांवों में घुसे और चारों ओर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान दुकानों को लूटा गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि इन इलाकों के लोग लगातार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं।



  • गंभीर सुरक्षा संकट से जूझ रहा देश
    नाइजीरिया इस समय बहुस्तरीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है।
    उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में इस्लामी चरमपंथी संगठनों की सक्रियता बनी हुई है।
    उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य इलाकों में सशस्त्र आपराधिक गिरोह अपहरण, लूट और गांवों पर हमले करते हैं।
    पिछले सप्ताह जमफारा राज्य में भी हिंसा की घटना में 38 लोगों की हत्या और कई लोगों के अपहरण की खबर आई थी।

    अमेरिका की भूमिका पर भी चर्चा
    इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नाइजीरिया में ईसाइयों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी, हालांकि नाइजीरियाई सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि वहां की हिंसा धार्मिक से अधिक जटिल सामाजिक और आपराधिक कारणों से जुड़ी है और सभी समुदाय इसके शिकार हो रहे हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने पिछले महीनों में उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों के खिलाफ हवाई कार्रवाई की थी और अब स्थानीय सेना को आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण देने में सहयोग किया जा रहा है।

    सेना का दावा-आतंकियों पर कार्रवाई तेज

    नाइजीरियाई सेना ने बताया कि पिछले 24 घंटों में अभियान चलाकर 20 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, चोरी का कच्चा तेल, मादक पदार्थ और लूटा गया मवेशी बरामद किया गया है। सेना का कहना है कि देशभर में आतंकवादी और आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

    Share:

  • चांदी की कीमतों में 10400 रुपये का उछाल, सोना 1.67 लाख रुपये पर पहुंचा

    Mon Mar 2 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित निवेश (Safe Investment) की मांग में तेज उछाल देखने को मिला है। इसके चलते सोना (gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। चांदी की कीमत 10460 रुपये बढ़कर 2.92 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved