img-fluid

मधुमक्खियों का हमला बना आफत, 24 भेड़ों की मौत; चरवाहा गंभीर घायल

March 23, 2026

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर (Shajapur) जिले केसलकन खेड़ी गांव (Salkan Khedi village) में मधुमक्खियों के हमले ने बड़ी तबाही मचा दी। अचानक हुए इस हमले में 24 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजस्थान (Rajsthan) का एक चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए Sehore रेफर किया गया है।


  • भेड़ों को संभलने का मौका भी नहीं मिला

    पुलिस के मुताबिक शुजालपुर क्षेत्र के सलकनखेड़ी गांव में अचानक हजारों मधुमक्खियों ने भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला इतना तेज था कि जानवरों को भागने तक का मौका नहीं मिला। चरवाहे हरतीगा राम ने भेड़ों को बचाने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों ने उस पर भी हमला कर दिया।


  • चरवाहा गंभीर रूप से घायल

    हमले में राजस्थान निवासी हरतीगा राम देवासी बुरी तरह घायल हो गया। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे सीहोर रेफर कर दिया। हमले में उसके साथी नाथा जी को भी चोटें आई हैं।

    350 भेड़ों के साथ आया था मध्य प्रदेश

    बताया गया कि हरतीगा राम अपने तीन साथियों के साथ करीब 350 भेड़ों का झुंड लेकर तीन महीने पहले मध्य प्रदेश आया था। वह क्षेत्र में चराई कर रहा था, तभी यह घटना हो गई।

    पहले भी झेल चुका है बड़ा नुकसान

    जानकारी के अनुसार, चरवाहा हाल ही में एक और बड़ी त्रासदी का शिकार हो चुका है। करीब एक महीने पहले कथित रूप से मिलावटी हल्दी खाने से उसकी 220 भेड़ों की मौत हो गई थी। अब दूसरी घटना ने उसे आर्थिक रूप से पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि लगातार हुए नुकसान से उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है।

    Share:

  • कैसे IPL बन गया ‘मनी मशीन’? जानिए ₹1000 करोड़ की स्पॉन्सरशिप का पूरा बिजनेस मॉडल

    Mon Mar 23 , 2026
    नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम(Indian cricket team) की अंतर्राष्ट्रीय सफलताओं(international successes)चैंपियन ट्रॉफी(Champions Trophy) एशिया कप और टी20 विश्व कप-ने देश में खेल उद्योग को नया स्थान दिया गया है। इसका असर दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग(Indian Premier League (IPL)) पर भी नजर आ रहा है, जो अब सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved