
शमशाबाद। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा जिले (Vidisha District) के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र (Shamshabad Assembly Constituency) के ग्राम घाटखेड़ी में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पड़ोसी विवाद को लेकर चार आरोपियों ने मिलकर 35 वर्षीय छोटेराम आदिवासी की लाठी, डंडों और पत्थरों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक छोटेराम का पड़ोसियों के घर आना-जाना लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोपियों ने मिलकर छोटेराम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लाठी-डंडों और पत्थरों से हुए इस भीषण हमले में युवक मौके पर ही घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही करारिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में करारिया थाना टीम ने मात्र कुछ घंटों में सभी आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved