img-fluid

डिजिटल जनगणना शुरू : जनप्रतिनिधियों ने ‘स्व-गणना’ कर पेश की मिसाल

April 17, 2026

जबलपुर। आधुनिक भारत की डिजिटल विकास यात्रा में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। जबलपुर जिले में Óस्व-गणनाÓ अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। डिजिटल जनगणना की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पहले दिन शहर के कैबिनेट मंत्री, महापौर, सांसद, विधायकों, निगमाध्यक्ष, नेताप्रतिपक्ष और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।


  • अभियान के क्रम में मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे के निवास पर आयोजित प्रक्रिया के दौरान अपर आयुक्त व्हीएन बाजपेयी, सांसद राज्यसभा विवेक तन्खा, सुमित्रा बाल्मीकि के निवास पर अपर आयुक्त देवेन्द्र चौहान, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के निवास पर अपर आयुक्त वित्त अशफाक परवेज कुरैशी, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया के निवास पर अपर आयुक्त अंजू सिंह, केंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के निवास पर सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी, पनागर विधायक सुशील तिवारी इन्दू के निवास पर उपायुक्त अंकिता जैन, उत्तर मध्य विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय, बरगी विधायर नीरज सिंह लोधी के निवास पर उपायुक्त संभव अयाची, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निवास पर अपर आयुक्त अरविंद शाह, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निवास पर अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव आदि ने अपने निवास पर Óस्व-गणनाÓ की प्रक्रिया पूरी की। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी जनप्रतिनिधियों ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, सटीक जनगणना ही भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का सुदृढ़ आधार बनती है। यह हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसी प्रकार नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं एमआईसी सदस्यों डॉ. सुभाष तिवारी, रजनी कैलाश साहू, अंशुल राघवेन्द्र यादव, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर ने भी अपनी गणना सफलतापूर्वक पूर्ण कर समाज को जागरूकता का संदेश दिया।

    Share:

  • इंदौर के मनोरमागंज क्षेत्र में कैफे के अंदर धमाके से सिलेंडर फटा,लगी आग

    Fri Apr 17 , 2026
    इंदौर। मनोरमागंज क्षेत्र में देर रात एक कैफे में आग लगने के दौरान धमाके से गैस सिलेंडर फट गया, जिसके कारण आसपास के लोग जमा हो गए। कैफे पूरी तरह जल गया। सिंगापुर टाउनशिप में भी आग लगने की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार कल रात 2 बजे के करीब गीता भवन मंदिर के पास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved