img-fluid

अमरनाथ श्रद्धालुओं के कल 1061 और अब तक 3332 हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट बने

April 18, 2026

  • जिला अस्पताल, पीसी सेठी हास्पिटल सहित 13 स्थानों पर
  • हुकमचंद पॉलीक्लिनिक सबसे आगे ,1222 प्रमाण पत्र बनाए

इंदौर। शहर सहित इंदौर जिले में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट 13 चिकित्सा संस्थानों पर बनाए जा रहे हैं। कल एक ही दिन में शुक्रवार को सुबह से शाम तक 1061 और 13 अप्रैल से अब तक 3332 श्रद्धालुओं के हेल्थ सर्टिफिकेट बनाए जा चुके हैं।

इस मामले में इंदौर सहित पूरे जिले में हुकमचंद पॉलीक्लिनिक सबसे आगे है । पिछले 3 दिनों में कल तक यहां पर 1222 हेल्थ सर्टिफिकेट बनाए जा चुके हैं। गौरतलब है कि इंदौर में अमरनाथ श्रद्धालुओं का हेल्थ फिटनेस चेकअप और सर्टिफिकेट बनाने का कार्य 13 अप्रैल से श्राइन बोर्ड द्वारा इंदौर हेल्थ विभाग के अधिकृत डाक्टर्स द्वारा 13 स्थानों पर किया जा रहा है। पहले दिन सिर्फ जिला अस्पताल में हेल्थ फिटनेस चेकअप शुरू किया गया था। इसके बाद 15 अप्रैल से शहर सहित जिले के 13 चिकित्सा संस्थानों पर भी हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने का कार्य किया जा रहा है।


  • कल इंदौर, सांवेर, महू, मानपुर, देपालपुर और हातोद में इतने सर्टिफिकेट
    हेल्थ विभाग के अनुसार कल सुबह से शाम तक हेल्थ फिटनेस सर्टिफिकट बनाने के लिए तय चिकित्सा संस्थानों में शामिल महू अस्पताल में 100, मानपुर में 110, पीसी सेठी में 40, देपालपुर में 19, मांगीलाल चूरिया में 81, सांवेर में 24, बाणगंगा में 75, जिला अस्पताल में 117, हुकमचंद पॉलीक्लिनिक में 238, मल्हारगंज में 172, अरण्या में 65, नंदानगर में 0, मतलब एक भी नहीं, हातोद में 20 इस तरह 1061 हेल्थ सर्टिफिकेट बनाए गए।

    श्रद्धालु अपनी पुरानी बीमारी बिल्कुल न छुपाए …
    अमरनाथ यात्रा वाले 13 से 70 साल तक के श्रद्धालुओं के ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, फेफड़ों की जांच, हीमोग्लोबिन और 40 और 50 साल वालों के लिए ईसीजी जैसी शारीरिक जांचें भी की जा रही हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं से उनकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। डाक्टर्स का कहना हैकि यदि किसी को हार्ट, लिवर, किडनी, फेफड़े, आंख सम्बन्धित कोई गम्भीर बीमारी पहले रह चुकी हो तो फिटनेस चेकअप के दौरान कतई नहीं छुपाएं।

    Share:

  • इंदौर में दिन का पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा... रात का 2 डिग्री कम

    Sat Apr 18 , 2026
    इंदौर। शहर में दिन के तापमान में लगातार तेजी का दौर जारी है। वहीं कल रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान जहां सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा, वहीं रात का 2 डिग्री कम। तापमान में इस गिरावट के कारण रात को लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved