img-fluid

इंदौर: रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार रुपए की मांग, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

April 25, 2026

इंदौर। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, जहां व्हाट्सएप पर कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर युवक से 80 हजार रुपये की मांग की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है।


  • दरअसल इंदौर की समर पार्क कॉलोनी निवासी आयुष त्रिवेदी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पिता के पूर्व ड्राइवर अजय उर्फ कालू भिलाला ने फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली थी। इसके बाद अक्षत दुबे नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर वह रिकॉर्डिंग भेजकर पैसे की मांग शुरू कर दी। आरोपियों ने लगातार फोन और मैसेज के जरिए फरियादी पर मानसिक दबाव बनाया और करीब 80 हजार रुपये की मांग की। साथ ही पैसे नहीं देने पर रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दी गई। वही इस मामले में लसूड़िया पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में ले लिया है।

    Share:

  • FMCG व्यापार में निवेश के नाम पर 27 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Sat Apr 25 , 2026
    इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एफएमसीजी और कोल्ड ड्रिंक व्यापार में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों से बड़ी रकम निवेश करवाई और फिर उसे निजी खर्चों में इस्तेमाल कर लिया। दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved