img-fluid

मात्र 1 रुपये किलो प्याज का भाव मिलने पर किसान ने 600 बोरियों में लगा दी आग

May 10, 2026

धाराशिव। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से किसानों की बदहाली की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। भूम तालुका के टिंटराज गांव में प्याज उत्पादक किसान भगवान साबले ने अपनी ही 500 से 600 बोरियों में भरे प्याज को आग के हवाले कर दिया। किसान का आरोप है कि बाजार में प्याज का भाव सिर्फ 1 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो गया था।

किसान भगवान साबले ने बताया कि उन्होंने करीब 4 एकड़ जमीन पर प्याज की खेती की थी, जिसमें से ढाई एकड़ की फसल तैयार हुई थी। इस खेती में बुवाई से लेकर कटाई तक करीब 3 से 4 लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन जब प्याज बेचने की बारी आई तो व्यापारी बेहद कम दाम देने लगे।


  • किसान के मुताबिक, एक गाड़ी प्याज बेचने पर उन्हें सिर्फ 4 हजार रुपये मिले, जबकि मजदूरों और कटाई का खर्च भी नहीं निकल पा रहा था। लगातार बदलते मौसम और बारिश की आशंका के कारण रोजाना प्याज को ढंकने और खोलने में भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही थी। इससे परेशान होकर किसान ने गुस्से में आकर अपनी फसल जला दी।

    भगवान साबले ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों को प्याज का कम से कम 40 रुपये प्रति किलो भाव मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से उनकी जली हुई फसल का पंचनामा कर 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अनुदान देने की मांग की है।

    Share:

  • MLC चुनाव लड़ेंगे नीतीश के बेटे निशांत, कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का नाम भी चर्चा में

    Sun May 10 , 2026
    पटना। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एमएलसी बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक बिहार विधान परिषद् की खाली हो रही सीटों पर वे चुनाव लड़ने वाले हैं। इससे पहले हुए कैबिनेट विस्तार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। फिलहाल वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। अब आगामी विधान परिषद् चुनावों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved