img-fluid

ड्यूटी टाइम में नर्स की रीलबाजी, वीडियो वायरल

May 13, 2026

  • मेडिकल के पल्मोनरी विभाग का मामला, पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे कई मामले, कार्रवाई पर उठे सवाल

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला अस्पताल के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी विभाग से जुड़ा है, जहां पदस्थ एक नर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नर्स अपनी साथी के साथ ड्यूटी टाइम के दौरान रील बनाते हुए नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जहां अस्पताल में गंभीर मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहीं स्टाफ का इस तरह ड्यूटी समय में सोशल मीडिया गतिविधियों में व्यस्त रहना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।


  • पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
    जानकारी के अनुसार यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी विभाग के अन्य नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों के रील बनाते वीडियो सामने आ चुके हैं। उस समय भी मामला चर्चा में आया था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लगे थे।लगातार ऐसे मामले सामने आने से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अस्पताल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है। यदि पहले कार्रवाई होती तो दोबारा ऐसी घटनाएं सामने नहीं आतीं।

    मरीजों की सेवा छोड़ सोशल मीडिया पर फोकस
    अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रदेश के बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गिना जाता है, जहां दूर-दराज से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यदि ड्यूटी टाइम में कर्मचारी रील बनाने में व्यस्त रहेंगे तो मरीजों की देखरेख और सेवाओं पर असर पडऩा तय है।वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मामले की जांच कर दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अस्पताल सेवा का स्थान है, मनोरंजन या सोशल मीडिया कंटेंट बनाने का नहीं।

    प्रबंधन की चुप्पी
    फिलहाल मामले में मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

    Share:

  • विरासत रेस्टारेंट में पनीर के साथ परोस दी हड्डी

    Wed May 13 , 2026
    जन्मदिन पार्टी के बाद खाने पहुंचे युवकों ने किया हंगामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल जबलपुर। अधंमूक बायपास स्थित विरासत रेस्टारेंट में उस समय जमकर हंगामा मच गया जब जन्मदिन पार्टी मनाने के बाद खाना खाने पहुंचे कुछ युवकों को वेज भोजन में कथित रूप से हड्डी के टुकड़े परोस दिए गए। मामला सामने आते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved