img-fluid

दुनिया ने देखा PM मोदी का जलवा, स्वीडन में एंट्री करते ही ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने आसमान में बनाया सुरक्षा घेरा

May 17, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) यूरोप के चार देशों के दौरे पर हैं. इसी दौरे के दूसरे पड़ाव पर वो रविवार को स्वीडन (Sweden) पहुंच गए हैं. जहां उनका शानदार स्वागत हुआ और अगले दो दिनों में कई बड़ी बातचीत होनी है. यह दौरा भारत के लिए बड़ा मौका है. स्वीडन के एयरस्पेस में पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी के विमान को स्वीडन के लड़ाकू जेट ने एस्कॉर्ट किया. इस दो दिन के दौरे में मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन आमने-सामने बैठकर कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे. इनमें व्यापार, हरित ऊर्जा, एआई, नई टेक्नोलॉजी, डिफेंस, स्पेस, स्टार्टअप्स, सप्लाई चेन से लेकर जलवायु जैसे मुद्दे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के PM मिलकर एक बड़े यूरोपीय बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे. इसका नाम है यूरोपियन रॉउंडटेबल फ़ॉर इंडस्ट्री. यह यूरोप के बड़े-बड़े कारोबारी नेताओं का मंच है. यहां यूरोपीय कमीशन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहेंगी. इसका मतलब है कि यहां भारत के लिए यूरोप में निवेश और कारोबार बढ़ाने के नए दरवाजे खुल सकते हैं.


  • स्वीडन के लड़ाकू जेट ने किया एस्कॉर्ट
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान जैसे ही स्वीडन के एयरस्पेस में पहुंचा, स्वीडन के लड़ाकू जेट्स ने उसे एस्कॉर्ट किया. लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा घेरा देते हुए गोथेनबर्ग एयरपोर्ट तक पहुंचाया.

    प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस दौरे के दौरान उनकी मुलाकात स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन से होगी. इस बैठक का मकसद भारत और स्वीडन के रिश्तों को और मजबूत करना है. उन्होंने ने बताया कि बातचीत में व्यापार, निवेश, इनोवेशन और रक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

    स्वीडन के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
    स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, ‘मेरे मित्र, स्वीडन में एक बार फिर आपका हार्दिक स्वागत है. दो लोकतंत्र, एक मज़बूत संबंध.’

    पहले भी जा चुके हैं प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन
    यह पहली बार नहीं है जब मोदी स्वीडन गए हैं. साल 2018 में वो यहां आए थे. उस दौरे का मकसद था पहली बार भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन यानी भारत और उत्तरी यूरोप के देशों की बैठक. अब सात साल बाद मोदी फिर आए हैं और इस बार का दौरा और भी बड़ा है.

    Share:

  • IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार

    Sun May 17 , 2026
    नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-61 में रविवार (17 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में हुए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराया. रॉयल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved