
पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। वह सिंगापुर जाने वाले हैं। दिल्ली की अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मिलने के बाद वे पोस्ट ट्रांसप्लांट रुटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जाएंगे।
27 मई को तेजस्वी यादव के बेटे का दिल्ली में जन्मदिन है। ऐसे में लालू यादव अपने पोते का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली में हैं। तेजस्वी के बेटे इराज के पहले जन्मदिन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जन्मदिन मनाने के बाद लालू, सिंगापुर जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved