
नई दिल्ली.असम सरकार (Government of Assam) के मंत्रिपरिषद (Expansion) का विस्तार 5 जून (June 5) को होगा. इस बारे में खुद सीएम (CM) हिमंता (Himanta) ने जानकारी दी है और कैबिनेट विस्तार पर अपनी खुशी जाहिर की है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि असम सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून 2026 को होगा.
हिमंता को 89 हजार वोटों से विजय मिली थी. इसके बाद उन्होंने 12 मई 2026 को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हिमंता बिस्वा सरमा ने पहली बार 2021 में मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था.
हिमंता बिस्वा सरमा ने 23 अगस्त 2015 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था. उनका जन्म 1 फरवरी 1969 को असम के गुवाहाटी स्थित गांधी बस्ती, उलुबारी में एक असमिया ब्राह्मण परिवार में हुआ.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved