
इंदौर। इंदौर (Indore) के खंडवा रोड स्थित भैरूघाट–सिमरोल क्षेत्र (Bhairughat–Simrol Region) में आज सुबह नर्मदा–क्षिप्रा लिंक परियोजना (Narmada–Kshipra Link Project) की पाइपलाइन (Line Pipe) फूटने से भारी मात्रा में पानी (Water) सड़क पर बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन फूटते ही पानी लगभग 30 से 40 फीट तक ऊपर उछला और आसपास के क्षेत्र में फैल गया। घटना में लाखों लीटर पानी बर्बाद होने की बात कही जा रही है।
तेज बहाव के कारण सड़क किनारे बने कुछ ढाबों और मकानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह परियोजना मालवा क्षेत्र में पानी पहुंचाने के लिए बनाई गई थी और इंदौर–देवास–उज्जैन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। नर्मदा–क्षिप्रा लिंक योजना पहले भी पाइपलाइन लीकेज और संचालन संबंधी समस्याओं को लेकर चर्चा में रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved