img-fluid

मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने

June 03, 2026


नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत पर (Over the death of 21 people in the Malviya Nagar Fire Incident) शोक व्यक्त किया (Expressed Grief) ।


  • दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई । अब तक लगभग 37 लोगों को बचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं।”

    उन्होंने आगे लिखा, “घटना की सूचना मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, सीएटीएस एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया और बचाव व राहत कार्य शुरू किए गए। उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दुख की इस घड़ी में, दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, “हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    मालवीय नगर में आग लगने के बाद, भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने घटनास्थल का दौरा किया । उन्होंने कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे हुई। जैसे ही हमें जानकारी मिली कि यहां आग लग गई है, हमने तुरंत पूरे सिस्टम को सक्रिय कर दिया। आपदा प्रबंधन टीम, डीएम, एसडीएम और डीसी, सभी को अलर्ट कर दिया गया। हम खुद भी मौके पर पहुंचे। आग लगने का सही कारण बाद में पता चलेगा। इस समय मैं कारण पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। यह एक बहुत ही दुखद घटना है और इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है।”

    मालवीय नगर के ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में बुधवार सुबह आग लगी थी। सुबह करीब 8:50 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां और आपातकालीन वाहन मौके पर भेजे गए। बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मालवीय नगर अग्निकांड में अब तक लगभग 37 लोगों को बचाया जा चुका है। प्रधान निदेशक की देखरेख में तलाशी अभियान जारी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद रेस्टोरेंट में धुआं भर गया, जिसकी वजह से कई लोग बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बेहोश हुए लोगों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

    Share:

  • भाजपा सरकार की नीतियों के कारण हर वर्ग महंगाई से त्रस्त - कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

    Wed Jun 3 , 2026
    चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण (Due to the policies of the BJP Government) हर वर्ग महंगाई से त्रस्त है (Every Section of society is suffering from Inflation) । अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved