img-fluid

इंदौर: जिंदगी से ज्यादा पैंट प्यारी, इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

June 04, 2026

वाशिंग मशीन में कपड़े धोने के दौरान पैंट पर कलर चढ़ा तो उठा लिया यह कदम

इंदौर। एक परिवार के इकलौते बेटे (Son) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने यह नहीं सोचा कि उसके बाद उसके माता-पिता का क्या हाल होगा। आत्महत्या का कारण एक पैंट (Pants) थी, जिसे धोने के दौरान उस पर दूसरे कपड़ों का कलर (color) चढ़ गया था। इस पर उसने मां से झगड़ा किया और आखिर में जीवनलीला समाप्त कर ली।


  • नार्थ तोड़ा के रहने वाले 18 साल के गौरव पिता मनोज ने फांसी लगाकर जान दे दी। गौरव के परिजन ने बताया कि उसने क्रीम कलर की एक पैंट खरीदी थी, जिसे कल मां ने अन्य कपड़ों के साथ वाशिंग मशीन में धो दिया था। इस दौरान उसमें अन्य कपड़ों का कलर लगा तो गौरव मां से विवाद करने लगा। बाद में गुस्से में आकर उसने कैंची से उस पैंट को काट दिया। इस पर मां ने उसे फटकारा और उसकी हरकत का वीडियो बनाने लगी तो गौरव ने मां के हाथ से आईफोन छीनकर फोड़ दिया। आईफोन सुधराने के लिए गौरव दोस्त के पास भी गया और दोस्तों ने कहा कि इसे जेल रोड पर सुधरवाकर आते हैं। बाद में गौरव घर पहुंचा और फांसी लगा ली। गौरव जूते की दुकान पर काम करता था। उसके पिता वाहनों पर कलर का काम करते हैं। गौरव अविवाहित था।

    Share:

  • इंदौर: सिरपुर तालाब की चैनल बंद कर बनाई सडक़, हटाना शुरू

    Thu Jun 4 , 2026
    कैट के पीछे अवैध कॉलोनी काटने की भी शिकायतें मिली, अमला मौके पर पहुंचा इंदौर। सिरपुर तालाब (Sirpur Lake) की चैनल बंद (Blocking  Channel) कर वहां सडक़ (Road) बना दी गई और खाली पड़ी कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी (Illegal Colony) काटने की तैयारी की जा रही थी। आज सुबह नगर निगम का रिमूवल अमला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved