img-fluid

उज्जैन आरपीएफ को मिले दो ड्रोन कैमरे

June 06, 2026

  • 8 किमी तक उड़कर करेगा निगरानी, तीन कर्मचारियों को मिली विशेष ट्रेनिंग

उज्जैन। आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा, ट्रेन और पटरियों की निगरानी के लिए दो ड्रोन कैमरे खरीदे हैं। इसके अलावा इन ड्रोन से त्यौहारों और वीकेंट के समय भीड़ प्रबंधन करने में भी आरपीएफ को मदद मिलेगी।



  • उज्जैन आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव के मुताबिक रेलवे उज्जैन में अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही हैं। वहीं ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने जैसी घटनाएं चुनौती बनी हैं। इसे देखते हुए उज्जैन आरपीएफ ने दो ड्रोन खरीदे हैं। इसी के साथ उज्जैन स्टेशन पर अब ड्रोन ऑपरेशन भी शुरू हो गया हैं। ड्रोन से कवरेज और डाटा शेयर करने के साथ मानीटरिंग की ट्रेनिंग आरपीएफ के तीन जवानों को मिल गई है। जो अब विशेष पर्वों पर स्टेशन तथा पटरियों के आसपास होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

    सिंहस्थ में हर स्टेशन पर उड़ेंगे ड्रोन
    श्री यादव ने बताया कि सिंहस्थ महापर्व 2028 को लेकर आरपीएफ में अभी से ही तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। आरपीएफ जवानों के साजो सामान को अपग्रेड करने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। इसमें उज्जैन परिक्षेत्र में आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के मद्देनजर दो दो ड्रोन खरीदे जाएंगे। जो स्टेशन परिसर से 8 किलो मीटर दूरी तक ट्रेन और पटरियों के आसपास होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। आरपीएफ भीड़ प्रबंधन में भी इसका उपयोग करेगी।

    Share:

  • बडऩगर पुलिस को मिली सफलता.. अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

    Sat Jun 6 , 2026
    बडऩगर। अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडऩगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बडऩगर पुलिस द्वारा एक अन्तर्राजीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। 4 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved