
बडऩगर। अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बडऩगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बडऩगर पुलिस द्वारा एक अन्तर्राजीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
4 जून को थाना बडऩगर पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति रतलाम रोड बडऩगर पर खड़ा है, जो बाहरी व्यक्ति प्रतीत हो रहा है तथा किसी व्यक्ति के आने की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनन्त पिता निधी, उम्र 23 वर्ष, निवासी डंगरपाड़ा, थाना फिरिंग्या, जिला कंधमाल (उड़ीसा) होना बताया। आरोपी के कब्जे में रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक की थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। परीक्षण के दौरान गंध एवं अन्य आधारों पर उक्त पदार्थ गांजा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त गांजा उड़ीसा से विक्रय हेतु लाना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 05 किलो 165 ग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,29,000/- है। उक्त संबंध में थाना बडऩगर पर अपराध क्रमांक 346/2026 अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप निरीक्षक सुरेन्द्रसिंह गरवाल, प्र.आर. हेमराज खरे, प्र.आर. राहुलसिंह राठौर, आरक्षक महेश मौर्य, आरक्षक नारायण सरा, आरक्षक अजय चौहान, आरक्षक स्वरूप हिरवे, आरक्षक मनोज बैरागी, सैनिक गोवर्धन डाबी एवं सैनिक अमरसिंह की विशेष सराहनीय भूमिका रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved