img-fluid

सतना में चोरी करने आया चोर एसी की ठंडी हवा में सो गया, सुबह मालिक ने देखा तो उड़ गए होश

June 10, 2026

सतना। मध्य प्रदेश के सतना (Satna mp) जिले में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को भी चौंका दिया। शहर के खेरमाई रोड स्थित एक एसी-कूलर गोदाम में चोरी (Burglary at AC-Cooler Warehouse) करने पहुंचे बदमाशों में से एक आरोपी वारदात के दौरान ही एसी की ठंडी हवा में सो गया और सुबह गोदाम मालिक के पहुंचने पर पकड़ा गया।


  • जानकारी के अनुसार, खेरमाई रोड पर स्थित बिहारी ट्रेडर्स के गोदाम को रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश छत के रास्ते गोदाम में दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने एसी के आउटडोर यूनिट को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे टीवी, एसी, कूलर सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

    वारदात के दौरान बाकी चोर चोरी का सामान समेटकर फरार हो गए, लेकिन एक आरोपी गोदाम में चल रही एसी की ठंडी हवा के बीच सो गया। सुबह जब गोदाम मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। वहां एक युवक आराम से सोता मिला।

    मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में चोरी की घटना से जुड़े कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में जुटी है और चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Share:

  • आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प है FD.... जानें कहां मिलेगा अच्छा रिटर्न?

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्ली। अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न (Good Return) कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit- FD) आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों (Most Reliable Investment Options) में से एक माना जाता है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD एक ऐसा निवेश है, जहां जोखिम कम होता है और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved