img-fluid

सावधानी हटी… बंजी जंप के दौरान युवती की मौत का वीडियो आया सामने, जानें…

June 14, 2026

नई दिल्ली. ब्राजील (Brazil) में एक एडवेंचर एक्टिविटी (Adventure Activity) के दौरान हुई दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. 21 साल की मारिया एडुआर्दा रोड्रिग्स डी फ्रेटास रोमांचक जंप (Jump) का अनुभव लेने पहुंची थीं, लेकिन कुछ ही सेकंड में यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया.


  • ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, साओ पाउलो राज्य के लाइमेइरा इलाके में स्थित एक ब्रिज जंपिंग साइट पर उन्हें ऊंचाई से छोड़ा गया, लेकिन कथित तौर पर उनकी सेफ्टी लाइन जुड़ी ही नहीं थी. युवती करीब 40 मीटर (130 फीट) नीचे गिर गई.

    वीडियो में कैद हुआ खौफनाक पल
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जंप की तैयारी चल रही है. जैसे ही युवती को छोड़ा जाता है, कुछ सेकंड बाद वहां मौजूद लोग चीखने लगते हैं.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तभी लोगों को एहसास हुआ कि जरूरी सेफ्टी रस्सी जुड़ी नहीं थी. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

    हादसे से पहले किया था आखिरी पोस्ट
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे से कुछ समय पहले मारिया ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था कि आखिर कौन उन्हें पुल से कूदने दे रहा है.हादसे के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कई लोगों ने इसे दिल तोड़ देने वाला बताया.

    मंगेतर भी थे मौके पर मौजूद
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारिया के मंगेतर भी घटनास्थल पर मौजूद थे. हादसे के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चिकित्सकीय सहायता देनी पड़ी.स्थानीय पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सुरक्षा प्रक्रिया में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और जिम्मेदारी किसकी थी.

    एडवेंचर टूरिज्म पर उठे सवाल
    इस घटना ने एडवेंचर स्पोर्ट्स और एडवेंचर टूरिज्म की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.विशेषज्ञों का कहना है कि बंजी या रोप जंपिंग जैसी गतिविधियों में सुरक्षा जांच की कई परतें होती हैं. ऐसे में यदि उपकरणों की अंतिम जांच ठीक से न हो तो परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं.घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गहरा दुख जताया. कई यूजर्स ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनियों के लिए सुरक्षा नियमों का पालन वैकल्पिक नहीं, बल्कि अनिवार्य होना चाहिए.एक यूजर ने लिखा-सिर्फ एक चूक ने एक परिवार की पूरी दुनिया बदल दी.दूसरे ने कहा-रोमांच के नाम पर सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता.

    एक सवाल सबके मन में
    मारिया की मौत ने फिर वही सवाल खड़ा कर दिया है—क्या एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा नियमों को और सख्त बनाने की जरूरत है? क्योंकि कई बार सिर्फ कुछ सेकंड की लापरवाही किसी की पूरी जिंदगी छीन लेती है.

    Share:

  • मंदिर में चढ़ावे के लिए खूनी संघर्ष, बुजुर्ग पुजारी को पीटा

    Sun Jun 14 , 2026
    देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यहां एक प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर देखते ही देखते लाठी-डंडों के अखाड़े में तब्दील हो गया. मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध बाबा महेन्द्रनाथ शिव मंदिर का है, जहां विगत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved