img-fluid

POK में प्रदर्शन को लेकर दुनिया में हो रही पाकिस्तान की फजीहत, बिलावल भुट्टों ने की शांति अपील

June 14, 2026

लाहौर। पाकिस्तान के हुक्मरान भी मानने लगे हैं कि पीओके में बिगड़ते हालात से उनकी फजीहत हो रही है। चौतरफा घिरी पाकिस्तान सरकार के गठबंधन के साथी और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने रविवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों से अपील की कि वे अपना आंदोलन समाप्त कर लें। उन्होंने कहा, इससे प्रांत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि दोनों को नुकसान पहुंच रहा है।


  • रविवार को जारी बयान में, बिलावल ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता से होने वाला शांति समझौता एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा, ‘जब पूरी दुनिया की नजर पाकिस्तान पर है, ऐसे समय में इस मुद्दे से पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिति विरोधियों को स्थिति का फायदा उठाने का अवसर दे रही है।

    उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करें और जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया है, वे स्थानीय प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण करें ताकि कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ सके। बिलावल के अनुसार, सभी राजनीतिक मुद्दों का समाधान लोकतांत्रिक, संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीकों से होना चाहिए। उनका कहना था कि संसद और राजनीतिक प्रक्रिया ही ऐसे मुद्दों को हल करने का सही मंच हैं, सड़कें नहीं।

    Share:

  • बिना रस्सी बांधे महिला को 130 फीट की ऊंचाई से फेंका, नीचे गिरने से हुई मौत

    Sun Jun 14 , 2026
    डेस्क। अक्सर लोग रोमांच के लिए एडवेंचर एक्टिविटीज करते हैं, लेकिन जरा सी लापरवाही जान के लिए खतर बन जाती है। ऐसा ही एक मामला ब्राजील से सामने आया है। इस हादसे ने साबित कर दिया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी होने पर इसके नतीजे कितने खतरनाक हो सकते हैं। इस हादसे की शिकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved