img-fluid

भिंड: दिनदहाड़े युवक की किडनैपिंग की कोशिश, पुलिस ने की नाकाम; फिर आरोपियों का निकाला जुलूस

June 14, 2026

भिंड। भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र से शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की मारपीट करते हुए लग्जरी कार में अपहरण का की कोशिश का मामला सामने आया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है, जिसके चलते आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया और फिर घसीटते हुए उसे गाड़ी तक ले गए। युवक का अपहरण कर आरोपी उसे थार वाहन में डालकर गांव के श्मशान घाट तक ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।


  • जानकारी के अनुसार राजपूत नगर निवासी अभिषेक भदौरिया पार्क मोहल्ला स्थित एक किराना दुकान के सामने खड़ा हुआ था। इसी दौरान दो कार में सवार होकर राज बघेल, भूरे उर्फ शिवम, सूर्या और चंदन अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर राज बघेल ने अभिषेक पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी कृष्णा राजावत, इंदल और गोपाल राजावत थार गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और अभिषेक की मारपीट करते हुए घसीटकर उसे जबरन वाहन में डालकर अपहरण कर ले गए।

    आरोपी युवक को बबेड़ी गांव स्थित श्मशान घाट पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी। देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप राजावत के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राज बघेल, कृष्णा राजावत और गोपाल राजावत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

    वहीं एसपी सूरज कुमार वर्मा की अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। जुलूस के दौरान आरोपी बोलते हुए नजर आए “अपराध करना पाप है”। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • ओमान के तट के पास डूबा भारत का MSV Virat 1, 14 क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

    Sun Jun 14 , 2026
    डेस्क। ओमान के Ras Al Hadd से करीब 80 नॉटिकल मील यानी करीब 148 किलोमीटर दूर, भारतीय नागरिकों के क्रू वाली Dhow नाव MSV विराट 1 के डूबने की खबर आई है। इसके बाद अरब सागर में बड़ा समुद्री बचाव अभियान शुरू किया गया। अमेरिकन नेवी के मुताबिक, 14 भारतीय क्रू को ले जा रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved