img-fluid

गाली देने से रोकने पर युवक की छाती पर अड़ाई पिस्टल, मिसफायर होने से बची जान

June 16, 2026

  • सन्नाटे में गूंजी चीख, बीच-बचाव करने आए दोस्तों को देखकर भागे शातिर अपराधी

जबलपुर। घमापुर थाना इलाके में आने वाले सिद्धबाबा रामलीला मैदान के सामने रविवार की रात करीब 10 बजे एक निजी कंपनी के 30 वर्षीय कर्मचारी अनमोल डेनियल पर 4 बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। कल्लू के भतीजे की दुकान पर अंडा खाने के बाद जब अनमोल अपनी मोटरसाइकिल से लौटने लगा, तब वहां सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में गाली-गलौज कर रहे युवकों को उसने शालीनता से मना किया।



  • इसी बात पर मुख्य आरोपी शुभम सोनकर भड़क गया और उसने अपने 3 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। शुभम ने हत्या की नीयत से अनमोल की कॉलर पकड़कर उसकी छाती पर पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया, लेकिन मिसफायर होने से अनमोल की जान बच गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए), 109(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पिस्टल की बट से सिर फोड़ कर लहूलुहान किया
    ट्रिगर मिस होने के तुरंत बाद शुभम सोनकर के तीनों साथियों ने अनमोल डेनियल को चारों तरफ से कसकर पकड़ लिया। इसके बाद शुभम ने पिस्टल को उल्टा किया और उसकी भारी बट से अनमोल के सिर पर लगातार कई ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले से युवक का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गया। चीख-पुकार सुनकर अनमोल के दोस्त लक्ष्मण उर्फ कल्लू और लड्डू उर्फ ऋषभ कोरी तुरंत बीच-बचाव करने के लिए मौके की तरफ दौड़े। उन्हें आते देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

    मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल
    घायल अनमोल को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और पीडि़त के बयानों के आधार पर मुकदमा कायम किया। पुलिस की अलग-अलग टीमें अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिद्धबाबा क्षेत्र सहित उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

    Share:

  • गारमेंट क्लस्टर मार्केट में 8 दिनों से छाया अंधेरा

    Tue Jun 16 , 2026
    बिजली विभाग लापरवाह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने पहुंचकर जानी संमस्याएं जबलपुर। गोहलपुर स्थित गारमेंट एंड फैशन डिजाइन क्लस्टर मार्केट में पिछले 8 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण पूरा क्लस्टर क्षेत्र गंभीर संकट से गुजर रहा है। बाजार में संचालित सैकड़ों गारमेंट इकाइयों का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है, जिससे हजारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved