img-fluid

न सफाई हो रही न कचरा उठ रहा पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा

June 20, 2026

  • डॉ. जाकिर हुसैन ब्लॉक कांग्रेस ने संभाग क्रमांक 7 में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। डॉ. ज़ाकिर हुसैन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विधायक लखन घनघोरिया और ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ़ इक़बाल के नेतृत्व में अधारताल स्थित संभागीय अधिकारी, संभाग क्रमांक-07 पहुंचकर प्रदर्शन किया और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि संभाग क्रमांक-07 के अंतर्गत आने वाले वार्डों की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था अव्यवस्थित होने से विभिन्न स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं।


  • इसके अलावा नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदे पानी का रिसाव एवं संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई क्षेत्रों में पेयजल एवं जलप्रदाय की समस्या भी बनी हुई है। वार्डों की सफाई व्यवस्था चरमराने से चारों ओर गंदगी एवं अव्यवस्था का माहौल है, जिससे आमजन में नाराजग़ी बढ़ रही है। ब्लॉक अध्यक्ष ने यह भी बताया कि संभाग कार्यालय द्वारा नागरिक सुविधाओं की लगातार उपेक्षा किए जाने के कारण क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने विशेष रूप से शहीद अब्दुल हमीद वार्ड स्थित आनंद नगर बस स्टैंड के पास मौजूद जर्जर पानी की टंकी को तत्काल हटाने की मांग की, जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती है।
    इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, चमन पासी, राजू तोमर, पप्पू शर्मा, प्रदीप तिवारी सुबोध पहारिया, सोनू लाला, गुलाम हुसैन, इश्तियाक अंसारी, राजू लाइक, अंजुम आरा, तबस्सुम अंसारी, प्रीति सिंह, ताहिर अली, परवेज अख्तर, मज़हर उस्मानी, रिज़वान अली कोटी, हामिद मंसूरी वृद्धातन कुशवाहा, मोहम्मद अली, शेख फारूख, मुख्तार अली, निहाल मंसूरी, नदीम राईन, तौफीक चंकी, अब्दुल जहूर आदि अन्य मौजूद रहे।

    Share:

  • कर्म फल के अधिपति शनिदेव की दंड, और कृपा की रहस्यमयी गाथा

    Sat Jun 20 , 2026
    नई दिल्ली । सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में शनिदेव को न्याय के देवता (God of Justice) और कर्म फल के अधिपति (The Lord of the Fruits of Karma)के रूप में जाना जाता है। शिव पुराण और स्कंद पुराण(Skanda Purana) में उनका वर्णन अत्यंत विस्तार से मिलता है। इन ग्रंथों के अनुसार शनिदेव(Shani Dev) हर प्राणी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved