img-fluid

इन्दौर: जाम गेट से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई… तीन की मौत

June 21, 2026

देर रात को घर लौटते समय हादसे का शिकार हुए युवक, जिले के ग्रामीण इलाकों के पिकनिक स्पाटों पर नहीं थम रहे हैं हादसे

इन्दौर। रात को जाम गेट (Jam Gate) से लौट रहे तीन युवकों (youths) की कार (Car) पेड से टकरा गई। घटना में कार में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ और कार चला रहे युवक ने कार से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण घटना हो गई।


  • बडग़ोंदा टीआई प्रकाश वास्कले ने बताया कि 36 साल का आदिल पिता मोहम्मद आरिफ कुरैशी निवासी हरी फाटक महू, 27 साल का अबुजर पिता अनवर खान निवासी रेडिमेड बाजार और मो. अरकान पिता सरफराज शेख कल जाम गेट गए थे। लौटते समय मंडलेेश्वर बडग़ोंदा रोड पर जाट ढाबे के सामने उनकी कार अनियंत्रित हुई और रोड किनारे पेड से जा टकराई। कार इतनी रफ्तार में थी कि कार का अगला हिस्सा दब गया और आगे बैठे युवक उसमें दब गए। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों ही युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाला। हालाकि तब तीनों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने तीनों ही शवों को महू के मध्यभारत अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    नखेरी डेम से पार्टी कर लौट रहे थे, हादसे के बाद साथी भागे…
    बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक कार में सवार थे और इनके साथी भी अन्य कार में सवार होकर नखेरी डेम में पार्टी करने के लिए गए थे। सभी ने वहां पार्टी की और फिर लौटते समय जिस ढाबे से खाना बनाने के लिए बर्तन लिए उस ढाबे पर वापस बर्तन भी जमा कराए और घर के निकले थे और हादसे का शिकार हो गए। यह बात सामने आ रही है कि हादसे के दौरान तीन ही युवकों के साथी मौके से भाग गए। मृतकों में शामिल अरकान साफ्टवेयर इंजीनियर था, जबकि अबुजर फेब्रिकेशन का काम करता था। घटना के बाद तीनों ही युवकों के मोहल्लों में गम की माहौल है।

    Share:

  • योग दिवस पर फिटनेस का जश्न: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, सितारों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Sun Jun 21 , 2026
    नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026(International Yoga Day 2026) के अवसर पर पूरे देश में योग की धूम देखने (great enthusiasm)को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) से लेकर विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों और लाखों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारे भी पीछे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved