img-fluid

ईरान के छह अरब डॉलर जारी करेगा कतर? अमेरिका से तनाव के बीच पेजेशकियन का दावा

June 29, 2026

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोमवार को कहा कि कतर में जमा ईरान के छह अरब डॉलर की राशि जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब अमेरिका के साथ बातचीत के बीच सप्ताहांत में फारस की खाड़ी क्षेत्र हुए हैं।

पेजेशकियन ईरान के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कतर में जमा इस राशि का जिक्र किया है। कतर, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अब तक ईरान की कोई भी जमा राशि जारी नहीं की गई है।


  • ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक पेजेशकियन ने कहा, ‘तय योजना के मुताबिक कतर में जमा ईरान की कुल 12 अरब डॉलर की संपत्ति में से छह अरब डॉलर देश को वापस मिलेंगे। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया जारी है।’ माना जा रहा है कि यह बयान अंतरिम समझौते को लेकर देश की जनता का भरोसा बढ़ाने के लिए दिया गया है।

    Share:

  • ट्रैफिक दबाव कम करने PWD का बड़ा रोड मास्टर प्लान, पांच साल में बनेंगी 30 हजार किमी सड़कें

    Mon Jun 29 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव, औद्योगिक विकास और शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने अगले पांच वर्षों के लिए एक व्यापक रोड मास्टर प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक प्रदेश में लगभग 29,682 किलोमीटर नई और उन्नत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved