img-fluid

72 की बुजुर्ग महिला के प्यार में पागल हुआ 22 साल का लड़का, रचा ली शादी

July 02, 2026

डेस्क: कहते हैं प्यार न तो उम्र देखता है, न सरहद और न ही कोई दीवार. कुछ ऐसा ही अनोखा मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जहां एक 22 साल के लड़के ने खुद से 50 साल बड़ी यानी 72 साल की बुजुर्ग महिला से शादी रचा ली है. सोशल मीडिया पर इस अनोखे कपल की तस्वीरें और कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और उनके बीच बहस भी छिड़ गई है.

यह दिलचस्प कहानी है डोमिनिकन रिपब्लिक के रहने वाले 22 साल के डैनियल रामिरेज और अमेरिका की 72 साल की एलेनोर हेज की. डैनियल अपने परिवार के एक छोटे से कैफे में हाथ बंटाते हैं. करीब दो साल पहले जब अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली करोड़पति रियल एस्टेट इन्वेस्टर एलेनोर हेज पुंटा काना में छुट्टियां मनाने आई थीं, तब दोनों की मुलाकात हुई. धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई और पिछले महीने दोनों ने मियामी में एक छोटे से फंक्शन में शादी कर ली.


  • उम्र में 50 साल का फासला होने के बावजूद दोनों का कहना है कि उनका रिश्ता बेहद मजबूत है. डैनियल ने मीडिया से बात करते हुए भावुक होकर कहा, वो मेरी जिंदगी है…हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. उम्र सिर्फ एक नंबर है. वह मुझे समझती हैं, और मैं उन्हें फिर से खुलकर जीना सिखा रहा हूं. वहीं एलेनोर का कहना है कि पति की मौत के बाद उन्हें डैनियल के रूप में एक सच्चा और ईमानदार साथी मिला है.

    इस शादी को लेकर एलेनोर के बच्चे तो थोड़े असमंजस में हैं ही, लेकिन इंटरनेट की दुनिया इस खबर के बाद दो हिस्सों में बंट गई है. इंस्टाग्राम पर @psychological नाम के अकाउंट से शेयर हुई यह पोस्ट आग की तरह फैल रही है. इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

    एक यूजर ने लिखा, मुझे खुशी है कि इस दुनिया में आज भी सच्चा प्यार जिंदा है. वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, यह लव एट फर्स्ट साइट नहीं भाई, लड़के ने सिर्फ तगड़ा बैंक बैलेंस देखा है. एक और यूजर ने मजे लेते हुए कमेंट किया, सिर्फ 50 साल का ही तो फासला है, इतना तो आज के जमाने में चलता है भाई. खैर लोग चाहे जो भी कहें, लेकिन इस जोड़े ने यह साबित कर दिया है कि दिल लगाने के लिए उम्र का तकाजा नहीं, बस आपसी समझ मायने रखती है.

    Share:

  • बारिश ने छीनी भारत की जीत की उम्मीद अभिषेक और श्रेयस की शानदार पारियां भी नहीं दिला सकीं नतीजा

    Thu Jul 2 , 2026
    नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड (India and England)के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला (Five-match T20 series)का पहला मुकाबला रोमांचक होने से पहले ही बारिश की भेंट चढ़ गया। चेस्टर ले स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved