img-fluid

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल… घायल मजदूर के इलाज के लिए छुट्टी के दिन खुला आधार केंद्र

July 20, 2026

जबलपुर। जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक घायल मजदूर के इलाज में आ रही बड़ी बाधा को दूर कर दिया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सिहोरा निवासी अजय मेहरा के उपचार के लिए आवश्यक आधार कार्ड उपलब्ध कराने हेतु रविवार की छुट्टी के दिन भी आधार केंद्र विशेष रूप से खोला गया। अजय मेहरा पिछले 15 दिनों से कटंगी बायपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज के दौरान आधार कार्ड की आवश्यकता सामने आई, लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं था।



  • इससे उपचार प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय ने तत्काल पहल की। अवकाश होने और कार्यालय समय समाप्त हो जाने के बावजूद आधार केंद्र की टीम को सक्रिय किया गया। टीम ने करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास कर बायोमेट्रिक तकनीक की सहायता से अजय मेहरा का पुराना आधार रिकॉर्ड खोज निकाला और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आधार कार्ड उपलब्ध कराया। समय पर आधार कार्ड मिलने से अब घायल मजदूर का इलाज बिना किसी प्रशासनिक बाधा के जारी रह सकेगा। प्रशासन की इस त्वरित और मानवीय पहल की अस्पताल प्रबंधन, परिजनों और स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। जिला प्रशासन का यह कदम दर्शाता है कि संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय और तकनीक का प्रभावी उपयोग किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

    Share:

  • इंदौर: नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट जब्त

    Mon Jul 20 , 2026
    इंदौर। इंदौर में नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रों के साथ बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। विजयनगर पुलिस ने ऑर्बिट मॉल स्थित अल्फ़ा कंसल्टेंसी के संचालक मयंक सराफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10वीं और 12वीं की 313 छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट बरामद की हैं। आरोप है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved