
इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा (Collector Shivam Verma) ने मीडिया से चर्चा के दौरान घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि शहर (City) में हाथियों (Elephants) के प्रवेश को रोकने के लिए SOP तैयार की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा देखिए इस प्रकार की बहुत ही दुखद घटना हुई है, कि इसमें एक हाथी के द्वारा एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। यह जिले में इस तरह की तीसरी घटना है। उन्होंने बताया हाथियों के प्रवेश को लेकर क्या नियम है। इसको लेकर एक SOP बनाई जा रही है।
जिससे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। कैसे इनका प्रोहिबिट किया जाए, कैसे इनका शहर में प्रवेश रोका जाए, इस पर हम लोग प्रयास करेंगे। आरोपी पर कार्रवाई कलेक्टर ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, और महावत को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इन्दौर प्रशासन का आगे का कदम SOP निर्माण शहर में हाथी लाने, प्रदर्शन और प्रवेश को लेकर नई गाइडलाइन बनेगी। निगरानी बिना अनुमति हाथियों के शहर में प्रवेश पर सख्त रोक जनजागरूकता लोगों से अपील कि जुलूस शादी में बिना अनुमति हाथी न लाएं कलेक्टर ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved