img-fluid

यूवती के संदिग्धमौत का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, युवती ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी

July 29, 2026

इंदौर। इंदौर पुलिस ने खजराना क्षेत्र में मिली युवती की संदिग्ध मौत के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी, जिसे जलाकर मौत का रूप देने की कोशिश की गई थी।

26 जुलाई को खजराना थाना क्षेत्र के तपेश्वरी बाग में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने मर्ग कायम कर एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में सामने आया कि युवती की मौत जलने से नहीं, बल्कि गला दबाकर हत्या किए जाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की।


  • आरोपी मृतका का पांच साल पुराना मित्र मयंक शाक्य निकला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने व पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को जलाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी मयंक शाक्य, निवासी डबरा जिला ग्वालियर, को गिरफ्तार कर हत्या और साक्ष्य नष्ट करने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें कि आरोपी पेट्रोल का डब्बा लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा था, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच की जा रही है।

    Share:

  • अब लैपटॉप-PC पर कर सकेंगे वीडियो कॉल्स, कंपनी ने लॉन्च किए कई फीचर्स

    Wed Jul 29 , 2026
    डेस्क: व्हाट्सएप ने अपने वेब वर्जन के लिए कई नए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर्स पेश किए हैं. अब यूजर बिना डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए सीधे व्हाट्सएप वेब से वन टू वन और ग्रुप कॉल कर सकेंगे. कंपनी ने कॉल ट्रांसफर, वेटिंग रूम, क्विक एचडी और नॉइस सप्रेशन जैसे नए फीचर्स भी शामिल किए हैं. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved