
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पार्टी ने प्रदेश के सभी विभाग, प्रकोष्ठ और हर स्तर की इकाइयों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है। अब पूरे संगठन का नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा।
दिल्ली में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। आदेश में कहा गया है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ और उनकी सभी इकाइयों को तुरंत प्रभाव से भंग किया जाता है।
पार्टी अब प्रदेश संगठन को नए तरीके से तैयार करेगी। इसके तहत नई टीम बनाई जाएगी और संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। यह आदेश मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया है। आदेश में साफ कहा गया है कि यह फैसला संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत लिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved