img-fluid

सावन के 19 दिनों में महाकाल के दरबार पहुँचे 77.51 लाख श्रद्धालु

August 19, 2026

  • 30 जुलाई से 17 अगस्त तक रोजाना औसतन 4.08 लाख लोगों ने किए दर्शन-16 अगस्त सबसे भीड़ वाला दिन रहा, 7.02 लाख लोग पहुँचे

उज्जैन। सावन मास में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। 30 जुलाई से 17 अगस्त तक के 19 दिनों में महाकालेश्वर मंदिर में 77 लाख 51 हजार 231 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यानी इन 19 दिनों में हर दिन औसतन करीब 4.08 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दरबार में पहुँचे।



  • उल्लेखनीय है कि श्रावण मास के दौरान जैसे-जैसे पर्व और सोमवार नजदीक आते गए, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। शुरुआत में जहाँ रोजाना 2 से 3 लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे, वहीं बाद के दिनों में यह आंकड़ा 5 से 7 लाख तक पहुँच गया। 16 अगस्त को सबसे अधिक 7 लाख 2 हजार 469 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके एक दिन पहले 15 अगस्त को भी 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालु मंदिर पहुँचे।श्रावण मास में सोमवार और विशेष पर्वों के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 1 और 2 अगस्त को क्रमश: 4.19 लाख और 4.76 लाख श्रद्धालु पहुँचे। 9 अगस्त को यह आंकड़ा 4.82 लाख और 10 अगस्त को 5.86 लाख हो गया। स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और धार्मिक आयोजनों के चलते 15 और 16 अगस्त को भीड़ ने पिछले सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया। 30 जुलाई को 2 लाख 23 हजार 542 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इसके बाद अगले दिन संख्या बढ़कर 2 लाख 79 हजार 841 हो गई। 1 अगस्त को 4 लाख 19 हजार 732 श्रद्धालु पहुंचे। अगस्त के पहले सप्ताह में भीड़ लगातार बनी रही और 3 अगस्त को यह आंकड़ा 6 लाख से ऊपर पहुँच गया।

    19 दिनों में तीन बार 6 लाख से ज्यादा भीड़

    आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अवधि में 3 अगस्त को 6 लाख 13 हजार 849, 15 अगस्त को 6 लाख 57 हजार 218 और 16 अगस्त को रिकॉर्ड 7 लाख 2 हजार 469 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 10 अगस्त को भी 5 लाख 86 हजार 497 श्रद्धालु मंदिर पहुँचे।

    17 अगस्त को भी 4.83 लाख श्रद्धालु
    17 अगस्त को 4 लाख 83 हजार 227 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस तरह सावन के अंतिम दिनों तक श्रद्धालुओं का दबाव बना रहा। 30 जुलाई से 17 अगस्त तक के आंकड़े बताते हैं कि उज्जैन में सावन के दौरान महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार कई लाख प्रतिदिन के स्तर पर रही।

    सावन के महीने में बढ़ गया धार्मिक पर्यटन
    19 दिनों में 77.51 लाख श्रद्धालुओं की यह संख्या बताती है कि सावन में महाकाल की नगरी में धार्मिक पर्यटन का दबाव किस स्तर तक पहुँच गया है। खासकर पर्व और सोमवार के आसपास श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में दोगुने से भी अधिक रही।

    Share:

  • शासकीय अस्पताल में मृत्यु पर अब मुफ्त शव वाहन मिलेगा

    Wed Aug 19 , 2026
    उज्जैन के लिए चरक अस्पताल को मिले 4 वाहन जिले की सीमा में 24 घंटे मिलेगी सुविधा उज्जैन। शासकीय अस्पताल में इलाज के दौरान किसी मरीज की मृत्यु होने पर अब परिजनों को शव घर या श्मशान घाट तक ले जाने के लिए वाहन का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। राज्य शासन ने मृतकों के नि:शुल्क […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved