img-fluid

MP: डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, शव वाहन बुक हुआ, तभी मरीज ने ले ली सांस, अस्पताल में हड़कंप

September 05, 2026

रीवा। रीवा (Reva) के संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही का आरोप सामने आया है। यहां इलाज के लिए भर्ती एक मरीज को कथित तौर पर मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने शव को घर ले जाने के लिए शव वाहन तक बुक कर लिया था। लेकिन अस्पताल से ले जाने से पहले जब परिजनों ने मरीज का हाथ पकड़कर देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और मरीज को दोबारा इलाज के लिए शिफ्ट किया गया।

क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि सीधी निवासी गिरजा प्रसाद को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एक दिन पहले ही अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव को घर ले जाने की तैयारी करने लगे और शव वाहन भी बुक कर लिया। इसी दौरान परिजनों को पता चला कि गिरजा प्रसाद की सांसें चल रही हैं। उन्होंने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मरीज को दोबारा इलाज के लिए शिफ्ट किया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उपचार जारी है।


  • मामले में मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. पीके बघेल ने बताया कि प्रथम वर्ष के एक छात्र ने मरीज की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। बाद में मरीज के जीवित होने की जानकारी सामने आई। डॉ. बघेल के अनुसार, यह बेहद दुर्लभ स्थिति है, जिसे मेडिकल साहित्य में लाजरस सिंड्रोम कहा जाता है। हालांकि, मरीज को किस आधार पर मृत घोषित किया गया और इस मामले में किस स्तर पर चूक हुई, इसकी जांच की जरूरत है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर विस्तृत बयान देने से इनकार किया है। मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

    Share:

  • उज्जैन में हनुमान जी की प्रतिमा पर बड़ा संकट? हटाने से पहले प्रशासन से मांगी लिखित गारंटी

    Sat Sep 5 , 2026
    उज्जैन। धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी उज्जैन में विकास और सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत करीब 170 साल पुराने प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को विस्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंठाल से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन यह कार्रवाई कर रहा है। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम का साक्षी रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved