img-fluid

पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क बनी दलदल

September 08, 2026

  • पिंक सिटी रोड पर रोज हादसों का खतरा, एक दर्जन कॉलोनियों के रहवासी परेशान

जबलपुर। तिलहरी स्थित पिंक सिटी रोड पर नल-जल योजना के नाम पर खोदी गई सड़क अब रहवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए जगह-जगह सड़क की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को व्यवस्थित नहीं किया गया। बारिश के बाद यही खुदाई दलदल में तब्दील हो गई है। कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक और राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं।



  • पिंक सिटी रोड का इस्तेमाल आसपास की करीब एक दर्जन कॉलोनियों के लोग रोजाना करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाली का असर बड़ी आबादी पर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी सिंधी कॉलोनी के रहवासियों को हो रही है। कॉलोनी के सामने सड़क का बड़ा हिस्सा गड्ढों, कीचड़ और पानी से घिरा हुआ है। रहवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। काम अधूरा छोड़ दिया गया और खुदाई वाले हिस्से की समुचित मरम्मत नहीं की गई। बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर गया और पूरी सड़क पर कीचड़ फैल गया। हालात ऐसे हैं कि लोगों को घर से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति स्कूली वाहनों को लेकर है। कीचड़ और गड्ढों के बीच से बच्चों से भरे वाहन गुजरते हैं। रहवासियों को आशंका है कि फिसलन के कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दोपहिया वाहन चालकों के गिरने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।

    शिकायतें और निरीक्षण बेअसर
    स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर नगर निगम के संभागीय कार्यालय से लेकर मुख्यालय तक कई बार शिकायत की जा चुकी है। अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद सड़क सुधार का काम शुरू नहीं हुआ। सिंधी कॉलोनी निवासी गुलशन वासवानी ने बताया कि सड़क किनारे की गई खुदाई से मार्ग पूरी तरह खराब हो गया है। जगह-जगह पानी भरने से वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहता है। रहवासियों ने मांग की है कि अधूरी पाइपलाइन का काम जल्द पूरा कर सड़क की खुदाई को व्यवस्थित तरीके से भरकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाया जाए।

    Share:

  • जबलपुर ने रचा कीर्तिमान, स्वच्छ वायु में पाया तीसरा स्थान

    Tue Sep 8 , 2026
    जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि शहरवासियों के लिए गर्व का क्षण है, जिसने जबलपुर का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन कर दिया है। नगर निगम की दूरदर्शी कार्ययोजना और देवतुल्य नागरिकों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved