img-fluid

जबलपुर ने रचा कीर्तिमान, स्वच्छ वायु में पाया तीसरा स्थान

September 08, 2026

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि शहरवासियों के लिए गर्व का क्षण है, जिसने जबलपुर का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन कर दिया है। नगर निगम की दूरदर्शी कार्ययोजना और देवतुल्य नागरिकों के सक्रिय सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है।


  • भारत सरकार पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान स्पेशल गेस्ट जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव से प्राप्त सम्मान पुरस्कार के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि जबलपुर की यह ऐतिहासिक सफलता केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। शहर ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सामुदायिक भागीदारी से वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार लाया जा सकता है। जबलपुर का यह मॉडल आज देश के अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक कीर्तिमान के लिए शहर के देवतुल्य नागरिकों के साथ सफाई मित्रों, निगम कर्मियों जिसमें लोककर्म, उद्यान, वर्कशाप स्वास्थ्य और अन्य विभागों के भी सराहनीय साझेदारी रही जिसके परिणाम स्वरूप स्वच्छ आबोहवा के अंकों में अपने जबलपुर का एक्यूआई लेवल लखनाऊ, भोपाल और इन्दौर से उत्तम रहा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि देश में सबसे उत्तम और बेहतर जबलपुर का एक्यूआई लेवल 77 दर्ज हुआ। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है जिन्होंने संस्कारधानी को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त बनाने का संकल्प में साझेदारी की है। आइए, इस गौरव को बनाए रखने और जबलपुर को और आगे ले जाने के लिए एक नया संकल्प लेते हैं। सम्मान समारोह के दौरान नगर निगम के अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री जीएस मरावी, निज सहायक आनंद सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

    Share:

  • इंदौर: फर्जी सिम कार्ड ग्रुप का पर्दाफाश, पुलिस ने सिम कार्ड विक्रेता को किया गिरफ्तार

    Tue Sep 8 , 2026
    इंदौर। इंदौर शहर में सायबर अपराधों में अंकुश लगाने और फर्जी सिम कार्ड गिरोहों का पर्दाफाश करने में क्राइम ब्रांच इंदौर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बिना ग्राहकों की सहमति के सिम एक्टिवेट करने और उन्हें साइबर ठगों को उपलब्ध कराने वाले एक शातिर सिम विक्रेता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved