img-fluid

हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, खड़े हनुमान मंदिर को नहीं हटाया जाए

September 12, 2026

  • खड़े हनुमान मंदिर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

उज्जैन। सराफा स्थित प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर सिंहस्थ 2028 के विकास और सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। इसे हटाने की कवायद चल रही है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा मंदिर को यथावत रखने की माँग को लेकर गत दिवस हनुमान चालीसा का पाठ कर ज्ञापन सौंपा गया है।


  • अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली मंदिर परिसर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर खड़े हनुमान मंदिर को यथावत रखने की मांग की गई। कुलदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल मंदिर रोड स्थित खड़े हनुमान जी का मंदिर करीब 1 हजार वर्ष से अधिक प्राचीन है और यह सनातन समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। संगठन का आरोप है कि सिंहस्थ 2028 के विकास और सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मंदिर के शिखर और दीवार के हिस्से को तोड़ा गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। हनुमान जी को कलयुग के साक्षात देवता के रूप में पूजने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर को हटाया नहीं जाना चाहिए। संगठन विकास कार्यों का विरोध नहीं कर रहा है और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में शासन-प्रशासन के साथ है, लेकिन विकास के साथ आस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। दल ने मांग की कि खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को वर्तमान स्थान पर ही यथावत रखा जाए, मंदिर की तोड़ी गई दीवार और शिखर का पुनर्निर्माण कराया जाए। इस मौके पर मंगलनाथ मंदिर के महंत ओम भारती, संगठन महामंत्री संजय यादव, प्रांत कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष आकाश माली, जिला महामंत्री संतोष पाटीदार, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, दीपक बागवान, रुपेश ठाकुर, शिवेंद्र तिवारी, सुमन माली, शैलू यादव एवं खड़े हनुमान मंदिर के पुजारी महेशजी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share:

  • 5 माह में रजिस्ट्री से 187 करोड़ की आय

    Sat Sep 12 , 2026
    यह आँकड़ा पिछले साल की तुलना में अधिक-प्रतिदिन 200 रजिस्ट्रियाँ हो रही है भरतपुरी कार्यालय में उज्जैन। जमीन खरीदी बिक्री कारोबार में उतार चढ़ाव के बाद भी उज्जैन ने चालू वर्ष में अब तक रजिस्ट्री से कुल 187 करोड़ 52 लाख रुपए की कमाई की हैं जो पिछले साल इसी अवधि में हुई आय की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved