नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (Masoud Pezeshkian) ने विभिन्न धर्मगुरुओं, कारोबारियों (Religious leaders, businesspeople) और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की। इसी क्रम में उनकी मुलाकात हिंदू धर्मगुरु जगद्गुरु सतीशाचार्य (Jagadguru Satishacharya) से भी हुई। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ईरानी राष्ट्रपति जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में पेजेश्कियन को जगद्गुरु सतीशाचार्य से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह झुककर उनके पैर छूते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। इस दौरान जगद्गुरु सतीशाचार्य ने धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों पर अपना वक्तव्य भी दिया। कार्यक्रम में धर्म संसद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर गोस्वामी सुशील जी महाराज और पतंजलि योग पीठ के आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों और धर्म की भूमिका पर चर्चा हुई। जगद्गुरु सतीशाचार्य ने कहा कि सनातन धर्म पूरी दुनिया को मानवता का संदेश देता है और सभी को एक परिवार के रूप में देखने की भावना रखता है।
वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म और धार्मिक शिक्षाओं का उद्देश्य मानवता की रक्षा करना तथा न्याय व्यवस्था स्थापित करना है।
जगद्गुरु सतीशाचार्य ने कहा कि धर्म लोगों को एक साथ रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को दुनिया का सबसे पौराणिक धर्म इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह ‘धर्म की जय’ की बात करता है, किसी एक धर्म की जय की नहीं।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ‘प्राणियों में सद्भावना’ की बात करता है। यानी जिन-जिन प्राणियों में जीवन है, उन सभी के बीच सद्भावना और आपसी सम्मान की भावना होनी चाहिए।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अबू धाबी के युवराज खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भी बैठक की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की ओर से यूएई में मौजूद कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद दोनों पक्षों के संबंधों में तनाव की स्थिति बनी थी।
ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved