img-fluid

भारत मंडपम में चल रही ब्रिक्स समिट … प्रदर्शन करने पहुंच गए तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य…

September 13, 2026

नई दिल्ली। भारत मंडपम (Bharat Mandapam) के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे तिब्बती यूथ कांग्रेस (Tibetan Youth Congress ) के 50 से अधिक सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। गौरतलब है कि इन दिनों प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। देश में तमाम विदेशी मेहमान आए हुए हैं। पुलिस का पहरा भी सख्त है।

शनिवार रात, तिब्बती यूथ कांग्रेस और तिब्बत के अन्य समर्थक BRICS समिट के लिए दिल्ली आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दौरे का विरोध करने के लिए ITO के पास जमा हुए। जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने भारत मंडपम की ओर मार्च करने की कोशिश की, तो दिल्ली पुलिस ने कई दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।


  • पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारी भारत मंडपम के करीब भी पहुंच गए थे और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारी VVIP रूट के पास जमा होने की कोशिश कर रहे थे। बाद में उन्हें उस इलाके से दूर छोड़ दिया गया।

    लगातार कई दिनों से हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद मजनू का टीला में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को, ‘स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत’ के पाँच कार्यकर्ताओं ने प्रगति मैदान टनल के अंदर खंभों पर चढ़कर तिब्बत का राष्ट्रीय झंडा फहराया और शी जिनपिंग के खिलाफ नारे लगाए।

    Share:

  • टाटा संस का IPO होगा लॉन्च.... RBI ने खारिज किया एनबीएफसी रजिस्ट्रेशन वापस लेने के आवेदन

    Sun Sep 13 , 2026
    नई दिल्ली। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही टाटा ग्रुप (Tata Group) की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons ) का आईपीओ (IPO) लॉन्च होगा। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) (Reserve Bank of India – RBI) ने टाटा संस को प्रमुख निवेश कंपनी के रूप में एनबीएफसी रजिस्ट्रेशन वापस लेने के आवेदन को खारिज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved