img-fluid

पुलिस एनकाउंटर में दो गैंगस्टर ढेर, दोनों तरफ से हुई 25 राउंड फायरिंग

September 13, 2026

लुधियाना। लुधियाना (Ludhiana) में रविवार को शाम के वक़्त आत्मा पार्क के बाहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। पुलिस के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे और एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के लिए पहुंचे थे। पुलिस उनका पीछा कर रही थी, इसी दौरान आत्म नगर के पास मुठभेड़ हो गई।

दोनों तरफ से 25 राउंड फायरिंग
पुलिस के अनुसार, गैंगस्टरों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से करीब 20 से 25 राउंड फायर हुए। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।


  • डोनी बल गैंग से जुड़े थे बदमाश
    पुलिस कमिश्नर के मुताबिक दोनों गैंगस्टर डोनी बल गैंग से जुड़े थे और उनके तार कुछ साल पहले हुए रवि ख्वाजके मर्डर केस से जुड़े विरोधी गैंग से थे। दोनों के पास एडवांस हथियार थे और वे अमृतसर से जुड़े बताए जा रहे हैं।

    पुलिस ने दी ये जानकारी
    लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि अमृतसर के रहने वाले ये बदमाश मोटरसाइकिल से ब्लड डोनेशन कैंप के पास पहुंचे थे। लुधियाना पुलिस और AGTF की टीम ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी में दोनों आरोपी मारे गए। मुठभेड़ के दौरान करीब 25 राउंड फायरिंग हुई और पुलिस की गाड़ी पर भी गोलियां लगीं। आरोपियों के पास अत्याधुनिक, पूरी तरह से लोड किए गए ऑटोमैटिक 9mm हथियार थे।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दोनों शूटर पिछली रात ही लुधियाना पहुंचे थे और रविवार को कैंप को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। उन्हें वांटेड गैंगस्टर डोनी बल ने वहां मौजूद लोगों पर गोली चलाने का काम सौंपा था, लेकिन हमला करने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हथियार भी डोनी बल ने ही उपलब्ध कराए थे। CP शर्मा ने कहा कि पुलिस मुठभेड़ में देवेंद्र बंबीहा के मारे जाने के बाद, माना जाता है कि इस गैंग को डोनी बल चला रहा है, जो विदेश से ऑपरेट कर रहा है। इससे पहले फरवरी में गुरदासपुर जिले में ASI और होमगार्ड के हत्यारे को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।

    Share:

  • बकरी चराने नहीं, फेंसिंग के काम पर गया था बेटा…मासूम की मौत, वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

    Sun Sep 13 , 2026
    कटनी। कटनी जिले के वन विकास निगम कुंडम परियोजना अंतर्गत अमराडाँड़ गांव में शनिवार शाम एक 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एक तरफ जहां स्थानीय स्तर पर हादसे को बकरी चराने के दौरान खाई में गिरने से हुई मौत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved