img-fluid

युवाओं में बढ़ रहा कमर और जोड़ों का दर्द

September 18, 2026

  • उपचार के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल की ओर बढ़ रहे कदम

उज्जैन। एक समय था जब कमर और जोड़ों का दर्द केवल बुजुर्गों की बीमारी कहा जाता था, लेकिन अब यह युवाओं को भी परेशान कर रही है। जिसकी एक तस्वीर उज्जैन के शासकीय धन्वन्तरी आयुर्वेदिक अस्पताल में नजर आती है। जहां हर दिन ओपीडी में लगभग 30 युवा मरीज कमर और जोड़ो के दर्द से परेशान होकर आ रहे हैं।



  • उल्लेखनीय है कि गलत खान-पान, भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के तनाव के कारण युवा कम उम्र में ही डायबिटीज, मोटापा, जोड़ों का दर्द (अर्थराइटिस) और पेट की समस्याओं से घिर रहे हैं। खास बात यह है कि इन समस्याओं के लिए राहत पाने के लिए युवा केमिकल वाले उत्पादों के बजाय प्राकृतिक आयुर्वेदिक उपचार को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नृपेंद्र मिश्र की माने तो वर्तमान में बदलते जीवन शैली ने हर किसी को प्रभावित किया है और इसमें सबसे ज्यादा युवा परेशान है। अब युवा भी जोड़ों में तेज दर्द, जकडऩ और सूजन की शिकायत लेकर आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सालय के ओपीडी काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या घुटने, कमर और कंधों के दर्द से परेशान मरीजों की है। ओपीडी में आने वाले युवा ग्रेड बी गठिया से पीडि़त आ रहे हैं। वह कहते हैं कि इसमें घुटने में दर्द, पैरों में खिंचाव होने की समस्या होती है जो धीरे-धीरे गंभीर भी हो सकती है और आगे चलकर परेशानी का सबब भी बन सकती है। डॉ. मिश्र ने बताया कि आयुर्वेद में संधिवात और आमवात का जड़ से इलाज संभव है। अस्पताल में आ रहे मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार निशुल्क औषधियां और उपचार दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक दवाएं न सिर्फ दर्द से राहत देती हैं, बल्कि जोड़ों को भीतर से पोषण भी प्रदान करती हैं।

    Share:

  • शालेय क्रीड़ा फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा का समापन, स्कूली विद्यार्थियों ने दिखाएं पहलवानी दांवपेंच

    Fri Sep 18 , 2026
    उज्जैन। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कुश्ती फ्री स्टाइल कुश्ती में स्कूली विद्यार्थियों ने पहलवानी दांवपेंच दिखाएं। प्रतियोगिता में 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं के रोमांचक कुश्ती के मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का रंगारंग समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। उज्जैन जिले की मेजबानी में 10 संभागों के विभिन्न जिलों से बालक/बालिकाओं के कुश्ती के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved