img-fluid

MP: चलती ट्रेन के इंजन में उठा धुआं, आउटर पर रोकी गई ट्रेन, यात्रियों में अफरा-तफरी

September 20, 2026

इटारसी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इटारसी रेलवे जंक्शन के आउटर पर एक एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन को इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद नाला मोहल्ला आउटर पर रोक दिया गया। घटना दोपहर करीब 12 बजकर 32 मिनट पर हुई। ट्रेन के पायलट ने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को मोबाइल पर दी।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। यह ट्रेन गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही थी। इसी दौरान इटारसी रेलवे जंक्शन के आउटर पर धुआं उठने लगा। इस संबंध में रेलवे स्टेशन प्रबंधक विनोद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंजन के अंदर एक कनेक्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण धुआं उठने लगा था। स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने सावधानी बरतते हुए ट्रेन को आउटर पर ही रोक दिया।


  • इसके साथ ही पायलट की ओर से इंजन को बंद कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया और जांच शुरू की गई। ट्रेन को आउटर से वापस प्लेटफार्म पर लाया गया। जिस इंजन में धुंआ निकला था, उसके साथ दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे के लिये सुरक्षित रवाना किया गया। करीब एक घंटे की देरी से ट्रेन को आगे के लिये रवाना किया गया। समय रहते पायलट की समझदारी से बड़ा हादसा होने से टल गया। इंजन में धुंआ निकलते देख ट्रेन में सवार यात्रियों ने हड़कंप देखने को मिला था।

    Share:

  • MP: स्कूल से घर लौटते समय उफनते नाले में बही 11वीं की छात्रा, रेस्क्यू के बाद मिला शव

    Sun Sep 20 , 2026
    सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में बारिश के बीच एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई की कक्षा 11वीं की छात्रा प्रियंका प्रजापति की उफनते नाले में बहने से मौत हो गई। छात्रा का शव नाले से बरामद कर लिया गया है। जानकारी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved